NFT से पैसे कैसे कमायें ? | NFT kya hai in hindi in 2023

NFT से पैसे कैसे कमायें ? | NFT kya hai in hindi | NFT कैसे काम करता है ? | NFT platforms/marketplace |

Michael joseph winkelmann जिसे लोग beeple के नाम से भी जानते हैं जो कि एक अमेरिकन digital artist है , उन्होंने digital art, JPEG फाइल, hyperlink को $69 million में ख़रीदा है यानि कि 5 अरब रुपया में ख़रीदा है | आपने ये खबर भी सुनी होगी कि Jack Dorsey जो twitter के founder हैं उन्होंने अपना पहला tweet 17 करोड़ रु० में बेचा था | ऐसे ही ख़बरों के वजह से, ऐसी ही events की वजह से NFT आज एक हॉट टॉपिक बना हुआ है | आज चारों तरफ NFT की ही चर्चा है | लोग NFTs बेच कर करोड़ों अरबों रुपया कमा रहे हैं |

पर जो लोग NFT के बारे में नहीं जानते हैं उनके मन में ये सवाल जरुर आता होगा कि आखिर NFT है क्या ? यह कैसे काम करता है और NFT से लोग इतना पैसा कैसे कमा रहे हैं |

तो दोस्तों अगर आप भी इस नए जमाने की नयी concept और नयी opportunity के बारे में जानना चाहते हैं और NFTs बनाकर ढेर सारा पैसा कमाना चाहते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़ें | इसमें मै NFT से related सारी जानकरी detail में बताने वाला हूँ | इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको कोई और पोस्ट पढ़ने की जरुरत नहीं होगी | आपको NFT के बारे में सारी चीज समझ में आ जाएगी |

NFT क्या है ? ( NFT kya hai in hindi )

NFT का पूरा नाम Non-Fungible Token है | NFT एक प्रकार का digital asset होता है जो non-Fungible होता है मतलब ये assets irreplaceable होता है | एक NFT को दुसरे NFT के साथ replace नहीं किया जा सकता है | इसकी अपनी एक अलग एवं unique पहचान होती है जिसे replace नहीं किया जा सकता है |

NFTs के कुछ उदाहरण इस प्रकार है –

Art, Painting, Game, GIF, video music, Text, Image, Meme, etc.

दोस्तों अब हम NFT को और भी सरल भाषा में समझने का प्रयास करते हैं | दोस्तों अगर देखा जाय तो NFT कोई नई चीज नहीं है | इसमें लोग कोई art, game, meme, GIF आदि digitally बनाते हैं |

NFT की खासियत यह होती है कि इसकी एक unique पहचान होती है जिसको कोई दूसरा NFT replace नहीं कर सकता है | चूँकि NFT blockchain system के ऊपर काम करता है इससे automatically उस NFT की एक unique identity बन जाती है |

मै आपको एक उदाहरण देकर समझाने का प्रयास करता हूँ | जैसे -अगर आपने मुझे 100 रु० का एक नोट दिया और किसी करणवश वह नोट कहीं खो जाता है तो आपको किसी से मांग के दूसरा 100 रु० का नोट दे सकता हूँ | इसका मतलब यह हुआ कि यह जरुरी नहीं है कि आपने जो नोट मुझे दिया था वही नोट आपको मुझे लोटाना है | उस नोट की कोई unique आइडेंटिफिकेशन नहीं थी |

इसका मतलब यह हुआ कि वह replaceable था | परन्तु NFT के साथ ऐसा नहीं है | किसी NFT को एक दुसरे NFT से एक्सचेंज नहीं किया जा सकता है |

हर NFT एक दुसरे से अलग होती है | सभी की अपनी एक unique पहचान होती है | उदाहरण के तौर पर ताज महल को किसी दुसरे स्मारक से replace नहीं किया जा सकता है | ताज महल की अपनी एक अलग पहचान है जिसे किसी अन्य चीज से बदला नहीं जा सकता है |

जैसे मैंने पहले ही बताया कि NFT digital asset होने के कारण इसको touch या feel नहीं किया जा सकता है | जब कोई NFT को खरीदता है तो उसको सर्टिफिकेट ऑफ़ ओनरशिप Token के रूप में मिलता है जो blockchain system के अनुसार दुनिया के विभिन्न computers में store हो जाता है |

जब कोई NFTs को NFT marketplace में लिस्टिंग करता है तो उसकी जानकारी हर जगह store हो जाती है | इस system के अंदर पूरी ट्रांसपेरेंसी होती है | इसमें किसी प्रकार का कोई भी चीज confidential नहीं रहता है |

इस system में आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि किसी NFT की ownership किसके पास है | चूँकि एक बार में किसी NFT का एक ही owner हो सकता है, कोई NFT को इन्टरनेट से डाउनलोड करके ऐसे ही नहीं बेच सकता है | क्यूंकि यह blockchain system पर काम करता है और blockchain पर NFT के owner से related सारी इनफार्मेशन store हो जाती है | इससे आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि किसी NFT का सर्टिफिकेट ऑफ़ ओनरशिप किसके पास है और use कौन बेच सकता है |

NFT कैसे काम करता है?

NFT सामान्यत blockchain technology पर आधारित है | Blockchain technology एक decentralized सिस्टम है जहाँ सारी इनफार्मेशन इलेक्ट्रानिकली अलग-अलग blocks में store होती है | यह सिस्टम ट्रांसपेरेंट, सिक्योर्ड एवं बहुत ही सुरक्षित है जिसमे प्रत्येक नयी transaction की जानकारी सेकंड्स में blocks में रिकॉर्ड हो जाता है |

अगर आसान शब्दों में कहूं तो यह सूचनाओं का एक chain है जहाँ जब जब नयी इनफार्मेशन ऐड होती है तब तब एक नया ब्लाक generate होता है और यह सिलसिला निरंतर चलते रहता है |

NFT कैसे बना सकते हैं?

NFT के रूप में आप art, meme, GIF, music, video कुछ भी बना सकते हैं | NFT blockchain technology के कारण ही संभव हो पाया है | इसके बिना NFT की कल्पना नहीं किया जा सकता है |

NFT में कोई नयी चीज बनाने की जरुरत नहीं होती है | आप वही art, meme, painting, music, video आदि बना सकते हैं | पर जब आप इन सब digital works को blockchain technology में store करते हैं तो यह automatically unique बन जाता है जिसे किसी दुसरे NFT से replace नहीं किया जा सकता है |

NFT का मतलब ही है non-fungible token यानी जिसे exchange नहीं किया जा सकता है | आपके किसी भी art work को ये uniqueness blockchain technology के कारण मिलता है जिसे दूसरा कोई बेच नहीं सकता है | इसे बेचने का exclusive अधिकार आपके पास रहता है |

NFT को store करने के लिए बहुत सी blockchain की option available है | जैसे – Binance smart chain, Ethereum, Polkadot, EOS etc.

 इन सब में आप Ethereum की blockchain पर NFTs को store कर सकते हैं क्यूंकि Ethereum का blockchain technology सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है |

NFTs बनाने के platforms/marketplace

OpenseaClick here
Enjin Click here
Rarible Click here
Binance Click here
Force Click here
Superrare Click here
Protonmint Click here
NFT marketplace

ऊपर दिए गए सभी sites NFTs creation के लिए बहुत popular हैं | इन sites की खास बात यह है कि ये NFTs creation sites के साथ साथ NFT market place भी हैं | इसका मतलब यह हुआ आप यहाँ पर NFTs बना भी सकते हैं और बेच भी सकते हैं |

कुछ Indian NFT market place के नाम-

Wazirx Click here
Jupitermeta Click here
Buyucoin Click here
Poly Click here
Beyondlife Click here
Indian NFT marketplace

NFT की transaction currency कौन सी है?

आपको बता दें कि NFTs की सारी transaction cryptocurrency में की जाती है | इसलिए NFTs की खरीद बिक्री के लिए आपको crypto wallet की आवश्यकता पड़ेगी |

crypto wallet में आप cryptocurrency को store कर सकते हैं | इस wallet की मदद से आप cryptocurrency को खरीद बेच भी सकते हैं | ऐसे बहुत सारे crypto wallet हैं जिसके उपयोग से cryptocurrency कप store कर सकते हैं |

कुछ crypto wallets के उदाहरण इस प्रकार है –

Metamask, trustwallet, Alphawallet, Exodus, Coinbase, Zengo, Bitgo, Jaxy etc.  

NFT से पैसे कैसे कमायें ?

NFT से पैसे कमाने के लिए कोई digital asset बनाना होता है | इसके लिए आप कोई digital art बना सकते हैं या फिर कोई meme बना सकते हैं या कुछ और बना सकते हैं जैसे – photography, music, domain, design etc. बस इसका फॉर्म digital होना चाहिए | कोशिश हमेशा ये रहना चाहिए कि आप जो NFTs बनाते हैं वह unique होने के साथ साथ appealing भी होना चाहिए |

ऐसा एक art, meme, design, photography, painting, GIF बनाकर आप NFTs के market place में लिस्ट कर सकते हैं | जिस प्रकार physical products की market place होती है जैसे – amazon, flipkart, myntra etc. जहाँ seller अपनी प्रोडक्ट की लिस्टिंग करते हैं और buyer खरीदते हैं वैसे ही NFTs की भी market place होती है जहाँ पर आप NFTs बनाकर list कर सकते हैं | वहां पर buyer आते हैं और NFTs को खरीदते हैं

अगर मै short में बताऊँ, तो NFT से पैसे कमाने के लिए step by step प्रोसेस इस प्रकार है –

  • एक digital art बनायें
  • एक crypto wallet create करें
  • अपना NFT a/c set up करें
  • अपना crypto wallet को NFT a/c से connect करें
  • NFTs को market place में लिस्ट करें |

इस प्रकार जब कोई NFT market place से आपकी लिस्ट की हुई NFTs को खरीदेगा तो बदले में आपको उतनी वैल्यू की cryptocurrency दी जाएगी |

निष्कर्ष –

उम्मीद करता हूँ आपको NFT के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी कि NFT क्या है? NFT कैसे काम करता है? NFT कैसे बना सकते हैं और इससे ढेर सारे पैसे कैसे कमा सकते हैं? अगर आपको NFT से रिलेटेड यह पोस्ट पसंद आई और आपको NFT के बारे में कुछ नया सिखने को मिला तो इस पोस्ट को जरुर शेयर करें | इसी प्रकार की और भी informative blog पोस्ट को पढ़ने के लिए हमारे वेबसाइट को जरुर follow करें |

FAQ

  • NFT का फुल फॉर्म क्या है?
  • NFT का फुल फॉर्म Non-Fungible Token है |

  • NFT कैसे काम करता है?
  • यह blockchain system के ऊपर काम करता है | इसका इस्तेमाल digital assets या सामानों के लिए किया जा सकता है जो एक दुसरे से अलग होता है |

  • NFT token कैसे बनता है?
  • NFT token बनाने के लिए आपको एक wallet की जरुरत पड़ेगी जो ERC-721 को support करता है|  यह wallet Ethereum के blockchain technology पर based होता है |

  • NFT से पैसे कैसे कमायें?
  • NFT से पैसे कमाने के लिए आपको कोई भी एक digital asset create करना होगा | जैसे – Art, Painting, Game, GIF, video music, Text, Image, Meme etc. और उसे NFT market place में लिस्ट कर देना है | जब भी market place से आपकी कोई NFT sale होगी उसके बदले खरीददार आपको क्रिप्टो कॉइन देता है |

    शेयर करें

    नमस्कार दोस्तों मेरा नाम नागेन्द्र टुडू है, मैं एक Full Time Blogger हूँ। इस ब्लॉग का owner हूँ और ,इस ब्लॉग पे Online पैसे कामने के बारे में जानकारी देता हूँ।

    Leave a comment