YouTube में 1000 views पर कितना पैसा मिलता है ? |How much does youtube pay you for 1K views

How much does youtube pay you for 1K views | YouTube में 1000 views पर कितना पैसा मिलता है ? | YouTube 1000 Views Ke Kitne Paise Deta Hai ?

YouTube से महीना लाखों कमायें इस तरह की बातों पर लोगों को आज भी ज्यादा विश्वास नहीं होता है | अभी भी लोग सोचते हैं कि YouTube में विडियो अपलोड करने मात्र से कोई कैसे लाखों रुपीया कमा सकता है | लोगों को कोई भी ऑनलाइन काम स्कैम जैसा लगता है | परन्तु सच्चाई बिल्कुल इसके विपरीत है | YouTube ने ना जाने कितने बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया है |

 How much does youtube pay you for 1K views

दुनिया के सामने अपनी हुनर, प्रतिभा दिखाने का मौका दिया है | लोग youtube के माध्यम से अपनी कला, ज्ञान विशेषज्ञता लोगों के साथ share कर पा रहे हैं जिससे लोगों के जीवन में भी वैल्यू ऐड हो रहा है | youtube videos बना कर लोग लाखों करोड़ों कमा रहे हैं | जिन लोगों को इसकी पोटेंशियल पता है उन्होंने इसे full time करियर के तौर पर चुन लिया है |

अगर आपको भी लगता है कि कुछ ऐसा valuable content जिसे विडियो के माध्यम से लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं तो आप भी youtube शुरू कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं | तो इस post को अंत तक पढ़ें | इस post में मै आपको “ YouTube में 1000 views पर कितना पैसा मिलता है ?”? के बारे में बताने वाला हूँ |

YouTube क्या है?

YouTube एक फ्री वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म है जहां users अपने खुद के वीडियो देख सकते हैं, पसंद कर सकते हैं, share कर सकते हैं, उसमे comment कर सकते हैं और अपलोड कर सकते हैं। इस फ्री विडियो सेवा को पर्सनल कंप्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट या फिर मोबाइल फोन के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। यह दुनिया में अग्रणी वीडियो डिस्ट्रीब्यूशन साइटों में से एक बन गया है।

YouTube के संस्थापक –

Youtube को अमेरिकी e-commerce कंपनी के तीन पूर्व कर्मचारियों स्टीव चेन, चाड हर्ले और जावेद करीम, द्वारा 14 फरवरी, 2005 को पंजीकृत किया गया था। उनका यह विचार था कि आम लोगों को उनके “होम वीडियो” साझा करने में मज़ा आएगा। कंपनी का मुख्यालय सैन ब्रूनो, कैलिफोर्निया में है।

YouTube कैसे शुरू करें ?

  • एक पर्सनल चैनल बनाएं |
  • किसी कंप्यूटर या मोबाइल साइट पर YouTube में साइन इन करें।
  • अपने प्रोफ़ाइल की image पर क्लिक करें। एक चैनल बनाएं।
  • आपको एक चैनल बनाने के लिए कहा जाएगा।
  • विवरण जाँच कर लें (अपने Google account के नाम और फोटो के साथ) और अपना चैनल बनाने की पुष्टि करें।

क्या YouTube चैनल फ्री बनता है ?

यूट्यूब चैनल बनाना पूरी तरह से फ्री है। हां परन्तु जब आप अपने चैनल के लिए विडियो बनाना शुरू करेंगे तो आपको कुछ चीजों के ऊपर थोड़ा पैसा खर्चा करना पड़ेगा |

क्या YouTube चैनल मोनेटाइज होने के लिए 1000 subscribers का होना अनिवार्य है ?

YouTube से पैसा कमाना शुरू करने के लिए, creators के पास कम से कम 1,000 subscribers एवं 4,000 घंटे watch time होना चाहिए। एक बार creators उस शर्त को पूरा कर लें तो वे youtube के partner program के लिए apply कर सकते हैं | यह program creators को allow करता है कि वे अपने चैनल को Ads, Subscription, तथा channel membership के द्वारा monetization कर सकें |

YouTube में 1000/1K views पर कितना पैसा मिलता है ? | (How much does youtube pay you for 1K views)

YouTube औसतन एक हज़ार (1000 views जिसे RPM Revenue per milles के नाम से भी जाना जाता है) पर 0.5 से 6 USD तक भुगतान करता है | Youtube पर 1000 views पर अदा की जाने वाली राशि आपके niche पर भी निर्भर करता है | हालाँकि यह नंबर काफी vary करता है| अधिकांश विडियो क्रिएटर्स को प्रति 1000 views पर 0.50 USD की राशि भुगतान की जाती है | नीचे दिए गए video की मदत से YouTube में 1000 views पर कितना पैसा मिलता है ? समझते है |

YouTube से पहला भुगतान प्राप्त करने के लिए कितने views की आवश्यकता है?

YouTubers को भुगतान करने के लिए कितने views चाहिए? YouTube से भुगतान प्राप्त करने के लिए, किसी भी creator की कुल कमाई $100 होनी चाहिए| इस रकम से पहले youtube creators को भुगतान नहीं करती है इसका मतलब है कि अगर आपको प्रति 1,000 views पर $0.5 मिलते हैं, तो आपके चैनल में अपलोड videos की कुल views 20,0000 होने पर आपकी कुल कमाई $100 हो जाएगी | इसके बाद आप आसानी से पैसा निकाल सकते हैं |

YouTube से पैसे कैसे कमायें ?

अभी के समय में youtube ऑनलाइन पैसा कमाने के लिए एक अच्छे विकल्प के रूप में उभरा है | youtube में चैनल create करके एवं उसमे विडियो अपलोड करके आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं | youtube से पैसे कमाने के विभिन्न स्रोत हैं | YouTube विडियो creators के पास advertisement के अलावा और भी अन्य तरीकें हैं जिनसे वे अपनी विडियो content को monetize कर सकते हैं | YouTube से कैसे विभिन्न तरीकों से आप लाखों रूपये कमा सकते हैं, उन्ही तरीकों के बारे में बताने वाला हूँ |

1. Google Adsense

YouTube के monetization नियम के अनुसार जब आपके चैनल में 1000 सब्सक्राइबर एवं 4000 घंटे watch time हो जाता है तो आपके चैनल को google adsense की approval मिल जाती है | Adsense आपके चैनल में advertisement चलाएगा | जब भी कोई viewer आपके चैनल पर चलाये जाने वाले ads पर क्लिक करता है तो YouTube उस क्लिक के आधार पर एक निश्चित राशि creator को भुगतान करती है | Adsense द्वारा YouTube से पैसे कमाने का एक महत्वपूर्ण स्रोत है |

2. Affiliate Marketing

Google Adsense के अलावा Affiliate Marketing से भी youtuber अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं | इस प्रोसेस के माध्यम से आप सोते हुए भी पैसा कमा सकते हैं | इसमें आपको किसी भी product का एक review विडियो बनाना होगा एवं उस product का लिंक आपको अपनी चैनल के description में डाल देना होता है |जब भी कोई viewer उस विडियो को देख कर उस लिंक से उस product को खरीदता है तो आपको कंपनी के तरफ से commission मिलता है | इस प्रकार Affiliate Marketing से भी youtuber अच्छी कमाई करते हैं |

3. Sponsored Video

ऊपर बताये गए दो स्रोतों के अलावा Sponsored Video से भी youtubers बहुत ज्यादा पैसा कमाते हैं | जब आपका चैनल grow करता है और उसमे अच्छी traffic आने लगती है तो sponsors अपने product का मार्केटिंग आपके चैनल के माध्यम से करने के लिए आपसे संपर्क करेंगे एवं उसके एवज में आपको बहुत ही आकर्षक राशि की भुगतान की जाती है |

आशा करता हूँ आप सब को YouTube में 1000 views पर कितना पैसा मिलता है ? के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी एवं यह post भी पसंद आई होगी | दोस्तों ऐसे बहुत से तरीके हैं जिसके द्वारा ऑनलाइन पैसे कमाए जा सकते हैं जैसे – ब्लॉगिंग,फ्रीलांसिंग, एफिलिएट मार्केटिंग आदि |

इस पोस्ट में मैंने आपको youtube से पैसे कमाने के बारे बताया है | इस post को जितना हो सके share करें ताकि अधिक से अधिक लोगों तक यह इनफार्मेशन पहुंचे एवं इसका लाभ वो भी उठा सकें | हम अपने पाठकों से सुझाव एवं निर्देश की अपेक्षा रखते हैं ताकि हम अपनी post में आवश्यक सुधार कर सकें |

धन्यवाद !

शेयर करें

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम नागेन्द्र टुडू है, मैं एक Full Time Blogger हूँ। इस ब्लॉग का owner हूँ और ,इस ब्लॉग पे Online पैसे कामने के बारे में जानकारी देता हूँ।

Leave a comment